मनरेगा भवन में साप्ताहिक समीक्षा बैठक ।
बिहार ...
राकेश कुमार
संवाददाता
वंशी (अरवल) सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई . बैठक की अध्यक्षता कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार ने किया . बैठक के माध्यम से मनरेगा में होने वाले कई कार्यों के मनरेगा आयुक्त राहुल कुमार के निर्देशानुसार करने का निर्देश दिया गया. कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि विगत सप्ताह मनरेगा के आयुक्त राहुल कुमार का अरवल में आगमन हुआ .जहां लोगों के साथ एक बैठक आयोजित कर कई तरह के निर्देश भी दिए. जिसमें मनरेगा के कार्यों में अनुसूचित जाति जनजाति की भागीदारी को बढ़ाना, साथ ही साथ अधिक से अधिक मनरेगा मजदूरों को 100 दिन कार्य मुहैया कराना. संचालित योजनाओं को अधिक से अधिक पूर्ण करना, जॉब कार्ड का सत्यापन एवं आधार से लिंक करना ,प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अधिक से अधिक लाभुकों के मजदूरी का राशि भुगतान करना सुनिश्चित करना शामिल है. बैठक के माध्यम से सभी रोजगार सेवक कनीय अभियंता पीटीए को यह निर्देश दिया गया है कि मनरेगा के आयुक्त राहुल कुमार के निर्देश का पालन करते हुए कार्यों को अंतिम रूप दिया जाए .इस मौके पर पीटीएस पंकज कुमार जितेंद्र यादव अजीत कुमार वीरेंद्र कुमार विनोद कुमार एवं काफी संख्या में कर्मी उपस्थित रहे.

