बिहार ...
अरवल । पिछले दिनों जातिगत जनगणना के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा सर्वदलीय बैठक में लोजपा रामविलास के नही आमंत्रित किये जाने पर अरवल ज़िला लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने प्रेस ब्यान जारी कर कहा कि जातिगत जनगणना के लिए सर्वदलीय बैठक में लोजपा रामविलास को नहीं आमंत्रित किया जाना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संकीर्ण सोंच एवं ओछी राजनीतिक को परिभाषित करता है ,उन्होंने कहा कि लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई लोकसभा के लोकप्रिय युवा सांसद चिराग पासवान के बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भयभीत एवं चिंतित है । लोजपा संस्थापक सह भारत सरकार के पूर्व केन्द्रीय मंत्री पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय रामविलास पासवान के सपनो को साकार करने के लिए लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन को अपार जनसमर्थन मिल रहा है । सांसद चिराग पासवान के जन सभाओं में अपार भीड़ जुटना सांसद चिराग पासवान के लिए शुभ संकेत है । बिहार के जनमानस आशाभरी निगाहों से सांसद चिराग पासवान को मुख्यमंत्री के रूप में लोग देख रहे है । सांसद चिराग पासवान के नेतृत्व को सभी जाति धर्म सम्प्रदाय के लोग पसंद कर रहे है , आने वाले समय मे बिहार के जनमानस बहुत ही सजग एवं जागरूक है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस कुकृत्य के लिए करारा जबाब देगी ।
