बलौरा में मिट्टी खपड़ा के मकान पर गिरा टहनी हताहत नहीं ।
बिहार ...
राकेश कुमार
संवाददाता
वंशी (अरवल) सोनभद्र बंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र के बलौरा गांव में रविवार की दोपहर तेज हवा के झोंके से नीम के पेड़ की टहनी टूटकर गिरने से मिट्टी खपड़ा के बना मकान क्षतिग्रस्त हो गई .इस घटना में महंगू दास जख्मी हो गए. जख्मी के उपचार निजी चिकित्सक भी करवाई गई. जानकारी के अनुसार बलौरा गांव स्थित देवी स्थान के निकट महंगू दास मिट्टी फुस खपड़ा के बने मकान में सो रहे थे. इसी बीच तेज हवा से देवी स्थान नीम के पेड़ के टहनी टूट कर मंहगू दास के मिट्टी खपड़ा के बने मकान पर गिरा. इस बड़ी घटना में महंगू दास को हजारों रुपए मूल्य के समाग्री नुकसान हुई .वहीं इस घटना में महंगू दास बाल बाल बचे .महंगू दास आवास योजना से वंचित रहने के कारण आज तक मिट्टी खपड़ा फुस के बने मकान में रहने को विवश है. ग्रामीणों बुद्धिजीवी समाजसेवियों ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने को मांग किया है.
