जिंदापुर उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक नदारद ।
बिहार ।
★ कोचिंग के सहारे मैट्रिक के छात्र शिक्षा ग्रहण करने को विवश ।
वंशी( अरवल ) सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र के खङासीन पंचायत के जिन्दापुर गावं स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय मे एक भी शिक्षक नही है .शिक्षक के अभाव में स्कूली बच्चों की शिक्षा अधर में लटकी है.उक्त आशय कि जानकारी भारतीय छात्र संघ के जिला सचिव राकेश राही ने प्रेस बयान जारी कर दी. उन्होंने बताया कि विद्यालय मे न तो कोई शिक्षकेतर कर्मचारी है. विभाग एक भी शिक्षक का पदस्थापना नही करा सकी है. इस विद्यालय मे पिछले वर्ष चालीस छात्रो ने मैट्रिक का परिक्षा दिया था। आज भी कई छात्र का नामांकन भी है। पर आज तक कोई शिक्षक नही आये। बीना पढ़ाई किये ही छात्र परिक्षा देने को मजबूर है. सरकार हर पंचायत मे एक मिडिल स्कूल को उत्क्रमित कर माध्यमिक विद्यालय बनाया .लेकिन सरकार के उदासीन रवैये के कारण बच्चो को उचित लाभ नही मिल पा रहा है.अखिल भारतीय छात्र संघ के जिला सचिव राकेश राही ने जल्द से जल्द कक्षा शुरू कराने की मांग किया.उन्होने प्रेस बयान जारी कर कहा कि शिक्षा के प्रति सरकार का रवैया उदासीन है. सरकार नही चाहती कि गरीबो के बच्चो को शिक्षा प्राप्त हो.स्कूल में शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की बहाली नही किया. लेकिन स्कूलों में बच्चों को नामांकन दाखिल किया. मैट्रिक बोर्ड के परीक्षा स्कूली बच्चे बगैर स्कूल में पढ़े ही अच्छे अंक से पास किया गरीब के बच्चे भी आज स्कूल के बजाय कोचिंग में पढ़कर शिक्षा ग्रहण करने को विवश है

