कचरा प्रबंधन यूनिट निर्माण के लिए भूमि पूजन ।
वंशी (अरवल ) सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड के शेरपुर पंचायत मुख्यालय में कचरा प्रबंधन यूनिट निर्माण हेतु मुखिया सुनीता देवी ने भूमि पूजन किया . पंचायती राज व्यवस्था के तहत सभी पंचायतों में कचरा प्रबंधन यूनिट का निर्माण कर कचरा को एकत्रित करने का निर्देश जारी किया गया है. सरकार के इस बड़ी योजना में बारह लाख रुपए राशि आवंटित की गई . मुखिया सुनीता देवी ने बताया कि सरकार के दिशा-निर्देश पर डब्ल्यू पी एस यानी कचरा प्रबंधन यूनिट का निर्माण कार्य शुरू करने हेतु भूमि पूजन किया गया .जल्द ही यह यूनिट बनकर तैयार होगा और अपने पंचायत से कचरा का उठाव कर इसमें एकत्रित किया जायगा.
