Wednesday, June 22, 2022

शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार युवक ने बिजली के पोल में मारी टक्कर एक युवक की हुई मौत दो घायल ।

शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार युवक ने बिजली के पोल में मारी टक्कर  एक युवक की हुई मौत दो घायल ।





अरविंद कुमार कलेर अरवल ।

कलेर (अरवल) युवक का शव गांव पहुंचते ही बाथे गांव मे पसरा मातम  बताया जाता है कि मंगलवार की संध्या  गांव के तीन युवक एक बाइक से किसी शादी समारोह में अरवल जिले के डांगरा हार में गए थे । शादी समारोह से लौटने के क्रम में बैदराबाद के समीप बिजली की पोल में बाइक की टक्कर हो गई। तत्पश्चात घटनास्थल पर ही   दीनानाथ चौधरी के पुत्र बबन चौधरी की दर्दनाक मौत हो गई वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना देर रात्रि की हुई थी इसलिए आम लोग उपस्थित नहीं थे। मौके पर गश्ती कर रही अरवल पुलिस ने सभी को इलाज हेतु सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इस दौरान गंभीर रूप से घायल युवक दीपक कुमार को सदर हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया वही साधारण रूप से घायल रवि रंजन कुमार को सदर हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है। इस घटना को लेकर गांव मे मातम पसरा हुआ है वही मिली जानकारी के अनुसार मेहंदिया थाना क्षेत्र के ग्राम मडेला से डानगरा आहर के लिए बारात गई थी और इसी समय बरात समारोह से युवक अपने घर वापस लौट रहे थे। तभी  दुर्घटना हो गया बता दें कि मृतक युवक कामता पंचायत के वर्तमान मुखिया के चचेरा भाई है। बाथे  गांव में इस तरह की घटना होने के मातम का माहौल व्याप्त है

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...