जवाहर बाल मंच के प्रदेश कोऑर्डिनेटर बने - मनीष चौबे ।
बिहार ...
सासाराम (रोहतास) कांग्रेस पार्टी के जवाहर बाल मंच सेल के प्रदेश कोऑर्डिनेटर मनीष चौबे को बनाया गया। मनीष चौबे ने कहा कि जवाहर बाल मंच का मुख्य उद्देश्य 8 वर्षों से लेकर 17 वर्ष के आयु के लड़के लड़कियां तक भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचार को पहुंचना इस संगठन का मुख्य उद्देश्य है। जिस तरीके से मौजूदा सरकार के द्वारा नेहरू जी के विचारों को दबाया जा रहा है गांधी के विचारों को दबाया जा रहा है देश के इतिहास के साथ छेड़छाड़ हो रहा है। देश के युवाओं को भटकाया जा रहा है जो की देश के लिए एक बहुत बड़ा चिन्ता का विषय है कांग्रेस पार्टी ने इस विषय को गंभीरता से लिया और राहुल गांधी जी के निर्देश पर डॉक्टर जी वी हरी के अध्यक्षता में देशभर में जवाहर बाल मंच के द्वारा युवाओं के बीच में नेहरू जी के विचारों को पहुंचाया जाएगा साथ ही उन्होंने कहा श्री राहुल गांधीजी के दूरदर्शी सोच की वजह से हम जैसे युवाओं को काम करने का मौका मिल रहा है। संगठन ने जो भी जिम्मेवारी दिया है उसको सच्चाई के साथ ईमानदारी के साथ निभाऊंगा।
