Thursday, July 21, 2022

राष्ट्रीय राजमार्ग 139 यादव होटल के समीप से कलेर पुलिस के द्वारा एक हाईवा से 400 कार्टून विदेशी शराब को किया गया जप्त



राष्ट्रीय राजमार्ग 139 यादव होटल के समीप से कलेर पुलिस के द्वारा एक हाईवा से 400 कार्टून विदेशी शराब को किया गया जप्त


 कलेर से अरविंद कुमार की रिपोर्ट
कलेर राष्ट्रीय राजमार्ग 139 यादव होटल के समीप से कलेर पुलिस के द्वारा हाईवा से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। बुधवार की रात्रि कलेर थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था।इस दौरान औरंगाबाद की ओर से आ रही लकड़ी लादे एक हाईवा को रुकवा कर चालक से पूछताछ की गई तो चालक ने लकड़ी लदे होने की बात कही। 




और कहा गया कि हरियाणा के बहादुरगढ़  से हाजीपुर लकड़ी ले जाई जा रही है इसके बाद पुलिस को शक हुई कि आखिर हरियाणा से हाजीपुर लकड़ी कैसे ले जाए जा रही है जिसके बाद हाईवा को गंभीरता से जांच की गई तो उसके अंदर 400 कार्टून विदेशी शराब पाई गई।पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार चालक सगीर अहमद  पिता स्वर्गीय वजीर अहमद उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला के इस्लाम नगर गांव का रहने वाला है। वही कलेर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि बिहार में लगभग शराब की कीमत 1 करोड़ से अधिक है। हाईवा से 400 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई है वहीं चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि चालक से पूछताछ के दौरान चालक ने बताया कि मुझे हरियाणा के बहादुरगढ़ से दूसरे ड्राइवर के द्वारा गाड़ी को सौंपा गया था और बताया गया था कि पटना ट्रांसपोर्ट नगर में जाकर छोड़ देना है और तभी एक नंबर से फोन आएगा और वह आदमी आपसे मिलकर बात करेगी उन्होंने  कबूला की इसके पहले दो बार और मैं शराब की खेप लेकर बिहार आया था लेकिन पहली बार करोना काल में जैसे ही बिहार शराब लेकर आया था तभी हाजीपुर के गंगा ब्रिज थाना के पुलिस के द्वारा मुझे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था जिसके  9 महीना जेल में रहने के बाद हाई कोर्ट से बेल मिला था और इसके  एक माह पहले हरियाणा से ही शराब के खेप लेकर पटना गए थे और आज फिर आ रही रहे थे कि कलेर पुलिस के द्वारा शराब के साथ गाड़ी को जप्त कर लिया गया उन्होंने यह भी कहा कि मैं तीसरी बार शराब की खेप लेकर बिहार आया हूं वहीं पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि कांड संख्या 179/ 19 के तहत चालक सगीर अहमद को पहले भी जेल भेजा गया है। वही शराब माफियाओं तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।


डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...