Thursday, July 21, 2022

प्रखंड क्षेत्र के सकरी खुर्द पंचायत के ग्राम गुल्ली बिगहा में सांसद स्वर्गीय रामचंद्र पासवान को तीसरी पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि


प्रखंड क्षेत्र के सकरी खुर्द पंचायत के ग्राम गुल्ली बिगहा में सांसद स्वर्गीय रामचंद्र पासवान को तीसरी पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि



 कलेर से अरविंद कुमार की रिपोर्ट


 अरवल  कलेर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एवं दलित सेना के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष  सांसद स्वर्गीय रामचंद्र पासवान   के तृतीय पुण्यतिथि पर कलेर प्रखंड के सक्ररी खुर्द पंचायत के ग्राम गुल्ली बिगहा में एक सभा का आयोजन कर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी गई। वही राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष राम अयोध्या वर्मा ने कहां थी स्वर्गीय रामचंद्र पासवान एक नेक इंसान और अच्छे नेता थे जो अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास के साथ जनकल्याण का भी  कार्य किया है उन्होंने कहा कि एक स्वर्गीय रामचंद्र पासवान दलीत गरीब गुरबा को  आवाज थे और उन्होंने हमेशा गरीबों की हक की लड़ाई लड़ते लड़ते शहीद हो गए। आज स्वर्गीय सांसद रामचंद्र पासवान  को मैं अपने जिले वासियों की तरफ से सत सत नमन करता हूं।
वी दलित सेना के जिला अध्यक्ष राम बरत पासवान ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज जिस तरह सरकार हम दलितों पर अत्याचार और महंगाई को चरम सीमा पर पहुंचा दिया है उससे हम सभी दलित गरीब गुरबा को समझने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि सांसद स्वर्गीय रामचंद्र पासवान अगर मेरे बीच होते तो कदम से कदम मिलाकर गरीब दलित शोषित बंचीतो की लड़ाई लड़ते लेकिन आज हमारे बीच नहीं है फिर भी हम सभी गरीब गुरबा दलित  एकजुट होकर दलित सेना की अगुवाई में और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नेतृत्व में गरीबों को लड़ाई लड़ने का काम करेंगे। इस मौके 
 सलाउद्दीन शाह   युवा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार विनोद कुमार सिंह प्रखंड  नगर अध्यक्ष राजेश प्रसाद प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार निषाद करपी रामजस पांडे बंसी प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र पासवान कुर्था प्रखंड अध्यक्ष अमन राज उर्फ सिद्धेश्वर पासवान कलेर प्रखंड अध्यक शमीम अहमद एवं  आनंद कुमार  सुधीर कुमार संजय कुमार राहुल कुमार सुदर्शन मिस्त्री सुरेंद्र मिस्त्री उदय जाधव विनोद कुमार के साथ सभी लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...