पुलिस ने 180ml के 5 पीस अंगेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
चेनारी (रोहतास) जिले के चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड के नजदीक सरैया गांव से पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर एक व्यक्ति को 180ml 5 पीस अंगेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है इस संबंध में चेनारी थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस द्वारा किया गया करवाई मे सरैया गांव निवासी महेंद्र यादव का पुत्र कमलेश यादव उर्फ बाढु यादव को गिरफ्तार कर बिहार मध निषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम कानून के धरायों के तहत उक्त के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर व्यवहार न्यायालय सासाराम भेज दिया गया है।
आपको बता दे कि पुलिस द्वारा लगातार शराब का सेवन, बिक्री, भंडारण, परिवहन, कारोबार एवं शराब धंधेबाजों, शराब माफीयाओं एव शराब कारोबारी के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर धड़ पकड की जा रही है पुलिस के इस कदम से शराब माफीयाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

