Friday, July 22, 2022

जिलाधिकारी द्वारा नवचयनित पंचायत सचिवों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

जिलाधिकारी द्वारा नवचयनित पंचायत सचिवों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया


रोहतास ब्यूरो प्रभारी की रिपोर्ट

सासाराम (रोहतास) समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में आयोजित समारोह में , जिलाधिकारी, रोहतास,  धर्मेन्द्र कुमार द्वारा नव- चयनित पंचायत सचिवों को अपने कर-कमलों से  औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

ज्ञातव्य है कि राज्यस्तर से चयनोपरांत,रोहतास जिले को कुल 133 पंचायत सचिव आवंटित किए गए हैं जिनके प्रमाण पत्रों का सत्यापन एवं कॉउंसेलिंग दिनांक 18 जुलाई से 20 जुलाई तक, ज़िला मुख्यालय सासाराम के फजलगंज स्थित ,खेल भवन में किया गया।

उक्त  काउंसलिंग में कुल 112 व्यक्ति उपस्थित हुए जिन्हें आज समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए।

उक्त अवसर पर, नवनियुक्त पंचायत सचिवों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इतनी संख्या में पंचायत सचिवों के आने से पंचायतों में विकास कार्यों को अपेक्षित गति मिलेगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त पंचायत सचिवों को सरकार के सभी नियमों/उपबंधों का तन्मयता से अध्ययन कर , पूरी लगन, संवेदनशीलता एवं तत्परता से अपने कर्तव्यों के निर्वहन करने का निर्देश दिया।

विदित हो कि सभी नवनियुक्त पंचायत सचिवों को, आगामी 1 अगस्त, 2022 को जिला पंचायत राज कार्यालय , रोहतास में योगदान करना है। ज़िले में उनकी एक सप्ताह की ट्रेनिंग के पश्चात उन्हें प्रखंडों से सम्बद्ध कर विभिन्न पंचायतों में उनकी पदस्थापना की जाएगी।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...