राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर खुरमाबाद के समीप पुलिस ने अवैध ओवरलोड बालू लदे ट्रक को किया जब्त। ड्राइवर गिरफ्तार भेजा गया जेल ।
रोहतास ब्यूरो प्रभारी की रिपोर्ट ।
चेनारी (रोहतास) पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर खुरमाबाद गांव के समीप से अवैध ओवरलोड बालू लदे ट्रक को जप्त किया है तथा ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बतया कि पुलिस लगातार अवैध बालू, ओवरलोड बालू परिवहन एवं बालू माफियाओं के विरूद्ध लगातार विशेष सर्च अभियान चला रही है इसी क्रम में गुप्त सुचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध ओवरलोड बालू लदे बारह चक्का ट्रक को जप्त कर उसके ड्राइवर राकेश कुमार पिता लक्ष्मण यादव, सा॰ चक्करघाटा, थाना- ललितपुर, जिला-चंदौली(उ प्र) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
