अपराध नियंत्रण को लेकर सर्किल कार्यालय में हुई बैठक ।
करगहर (रोहतास) स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को अपराध नियंत्रण को लेकर सर्किल के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता इंस्पेक्टर ईश्वरानंदपाल ने की। उन्होंने बताया कि विधि व्यवस्था व अपराध नियंत्रण को लेकर करगहर थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र, कोचस थानाध्यक्ष अमोद कुमार, परसथुआं थानाध्यक्ष नीरज कुमार, दरिगांव थानाध्यक्ष संतोष कुमार, बड़हरी थानाध्यक्ष विद्याभूषण के साथ बैठक कर संबंधित थाना के विभिन्न कांडों की समीक्षा की गई तथा अपराध पर नियंत्रण के लिए कई निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि लंबित मामलों का निष्पादन तथा लंबित डायरी को न्यायालय भेजने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि करगहर सर्किल में कोचस, परसथुआं, दरिगांव, बड़हरी और करगहर थानों को शामिल किया गया है। यहां आयोजित मासिक बैठक में पुलिस अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
