Tuesday, July 5, 2022

जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार ने राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार से सम्मानित जिले के आठ विधालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।

जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार ने राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार से सम्मानित जिले के आठ विधालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।






रोहतास ब्यूरो प्रभारी दिनेश तिवारी की रिपोर्ट । 


सासाराम (रोहतास) रोहतास जिले के जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार द्वारा, "राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार" से सम्मानित ज़िले के आठ विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


उक्त अवसर पर उपस्थित शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी  ने कहा कि हमें स्वच्छता 
 को अपने जीवन मे पूर्ण रूपेण अंगीकार एवं आत्मसात कर लेना चाहिए।प्रत्येक व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि ना केवल अपने घर को बल्कि अपने आसपास के neighbourhood एवं सबसे महत्वपूर्ण रूप से अपने टोले/ गाँव/पंचायत के विद्यालयों को भी सामूहिक अभियान चलाकर स्वच्छ रखना चाहिए। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं अभिभावकों से अपील की कि विद्यालय परिसर एवं शौचालयों की स्वच्छ्ता एवं निरंतर स्वच्छ्ता , सभी उपयोगकर्ता पर निर्भर करती है।
अतएव ,शिक्षक एवं छात्र भी इस कार्य मे अपना बहुमूल्य योगदान दें।


जिलाधिकारी ने उक्त कार्यक्रम के दौरान जिन आठ प्रधानाध्यापक को सम्मानित किया, उनमे उ म वि, पतालुका के अनिल सिंह, म वि, तेनुअज के रविशंकर पांडेय, म वि ,गारा के मोहम्मद जसीमुद्दीन, म वि, बंजारी के अब्दुल बशीर अंसारी, उ वि, भेड़िया सुअरा के महेंद्र कुमार वर्मा, उ म वि ,तारडीह के रमाकांत सिंह, उ म वि ,रोहतासगढ़ के रमाकांत सिंह एवं उ म वि, हुरका के डोमन सिंह शामिल हैं।

सम्मान समारोह के पश्चात जिलाधिकारी ने स्वच्छ्ता रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रथ की रवानगी के अवसर पर कला जत्था की टीम द्वारा स्वच्छ्ता जागरूकता हेतु मनमोहक गीत भी प्रस्तुत किया गया।

उक्त कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी, संजीव कुमार एवं डीपीओ राघवेन्द्र प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...