Tuesday, July 19, 2022

बीए पार्ट वन के छात्रों को नामांकन तिथि 30 जुलाई तक

बीए पार्ट वन के छात्रों को नामांकन तिथि 30 जुलाई तक..




वंशी( अरवल ) सहदेव प्रसाद यादव महाविद्यालय करपी में बीए पार्ट वन के छात्रों को नामांकन को तिथि बढ़ाई गई है .उक्त आशय की जानकारी विद्यालय के प्राचार्य ललित कुमार ने दी .उन्होंने प्रेस बयानजारी कर बताया कि मगध विश्वविद्यालय बोधगया प्राप्तांक 21 डीएसडब्ल्यू 14 जुलाई 2022 के निर्देशानुसार बीए बीएससी बीकॉम पार्ट 1 सत्र 2022 2023 का नामांकन ऑफलाइन होना है. इस निर्देश के आलोक में विद्यालय द्वारा नामांकन की तिथि 24 जुलाई से 30 जुलाई तक की गई है. छात्र-छात्राओं उक्त तिथि समय पर जुड़ कर नामांकन करा कर उच्च शिक्षा प्राप्त करें.

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...