Tuesday, July 19, 2022

जिलाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार ने 7 कार्यकर्ताओं को किया चयन मुक्त

जिलाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार ने  7 कार्यकर्ताओं को किया चयन मुक्त


रोहतास ब्यूरो प्रभारी की रिपोर्ट

सासाराम (रोहतास) दिनांक 19 जुलाई, 2022 को जिलाधिकारी, रोहतास, धर्मेन्द्र कुमार द्वारा, मेडिकल ऑफिस दिनारा की अनुशंसा पर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, दिनारा के सात(7) आशा कार्यकर्ताओं को चयनमुक्त कर दिया।

जिलाधिकारी द्वारा सभी MO/ICs को यह  निर्देश दिया गया है कि उनके क्षेत्राधीन कार्यरत वैसे आशा कार्यकर्ताओं जो या तो अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाह हैं या अपने क्षेत्र में किसी गैर-कानूनी कार्य में संलिप्त हैं , उनकी सूची तैयार कर आगामी 14 दिनों में जिलाधिकारी रोहतास को सिविल सर्जन के माध्यम से समर्पित करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि ज़िले के सुदूरवर्ती तथा ग्रामीण क्षेत्रों में, निर्धन एवं वंचित वर्गों को उनके निकटतम स्थल पर चिकित्सीय एवं उपचार की सुविधाएं सतत रूप से उपलब्ध कराने हेतु राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन पूरी तरह संकल्पित है।भविष्य में भी, लापरवाह एवं शिथिल कर्मियों पर लगातार अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...