बिजली करंट लगने से युवक की गईं जान ।
मदनपुर, संवाददाता
राजू भारती की रिपोर्ट ।
औरंगाबाद जिला अंतर्गत मदनपुर थाना के एरकी कलां गाँव निवासी लक्ष्मण महतो के चौबीस वर्षीय पुत्र रोशन मेहता का बिजली के करंट लगने से मृत्यु हो गई! प्राप्त जानकारी अनुसार रौशन प्राइवेट टेंडर द्वारा बिजली का पोल गाड़ना एवं तार खींचने का काम रफीगंज के चरकावां
गाँव के आस -पास करता था, दिनांक 2/7/2022 को वो पोल पर चढ़ा था, बिजली कटी हुई थी, बिजली विभाग की लापरवाही से पोल पर चढ़े समय हीं अचानक बिजली आ गई, जिससे युवक झूलस गया, रफीगंज इलाज दौरान उसकी मृत्यु हो गई, पोस्टमार्टम होकर औरंगाबाद से जैसे हीं शव गाँव में आई की पूरा गाँव के लोगों की आँखें नम हो गई, क्योंकी लक्ष्मण मेहता के घर का एकलौता बेटा ( रोशन ) बुझ गया, घर में कमाने वाला एकलौता सहारा रौशन हीं था! गाँव वालों के मुताबिक रौशन बहुत हीं नेकदिल इंसान एवं समाजसेवी था ! पैक्स अध्यक्ष विजय महतो ने उच्चअधिकारीयों से निष्पक्ष जाँच एवं उचित मुआवजे की माँग की है !
