वंशी गाजीपुर में भाकपा शाखा सम्मेलन सम्पन्न ।
बिहार ...
12 जुलाई को नाली गली आवास योजना में धांधली को जनसभा ।
वंशी (अरवल) सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित गाजीपुर ग्राम में भाकपा शाखा का सम्मेलन आयोजित की गई.सम्मेलन में सर्वप्रथम नए सदस्यों को पार्टी प्रतिज्ञा का शपथ ग्रहण कराया गया.सभी ने कम्यूनिस्ट पार्टी के महत्व और जरूरत पर जोर दिया.कम्यूनिस्ट पार्टी के संघर्षों को तेज करने का संकल्प लिया.सम्मेलन में गांव में सही से नाली गली के नहीं बनने, सड़क का निर्माण नहीं होने, इंदिरा आवास में धांधली आदि महत्वपूर्ण सवालों को उठाया गया.जिसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों को ज्ञापन देने और आगामी 12 जुलाई को विशाल जनसभा कर विधिवत सम्मेलन करने का आह्वान किया गया. सम्मेलन की अध्यक्षता कामरेड राम जन्म दास ने किया. सम्मेलन में उपस्थित पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य विश्वजीत कुमार ने कहा कि गरीबों मजदूरों की ताकत उनकी एकता ही है और हम अपनी एकता के बल पर ही सब कुछ हासिल कर सकते हैं वही उपस्थित पार्टी के जिला सचिव अरुण कुमार ने कहा कि आज देश सबसे बड़े संकट से गुजर रहा है जहां सभी को जाति एवं धर्म में लगाया जा रहा है और संसाधनों का निजीकरण किया जा रहा है. जिसके खिलाफ लोगों को संघर्ष करना होगा.उपरोक्त नेताओं के अलावा सुनील राम आदित्य दास नथनी दास सुरेंद्र दास मिश्री दास विजय दास अखिलेश दास दुखन दास लालजी दास समेत दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.
