सड़क दुर्घटना में शिक्षिका की हुई मौत
कुर्था से सुधीर कुमार की रिपोर्ट
कुर्था अरवल स्थानीय कुर्था बीच बाजार निवासी अशोक हलवाई की पत्नी चंदा कुमारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक चंदा कुमारी कुर्था मिडिल स्कूल में शिक्षिका पद पर कार्यरत थी वह अपने घर से कुछ काम से गया गए थे जो काम निपटाकर अपने परिवार के साथ मोटरसाइकिल से लौट ही रहे थे कि टेकारी थाना क्षेत्र के पंचानपुर बाजार के समीप स्पीड ब्रेक के पास गिर गए जिसे बाजार के लोगों ने आनन-फानन में निजी हॉस्पिटल में ले गया जहां बेहतर इलाज हेतु पटना रेफर कर दिया गया वही इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना की खबर सुनकर परिवार वालों को रो रो कर बुरा हाल है
