खेत में पटवन करने के दौरान बिजली के संपर्क में आने से छात्र की हुई, परिवार मचा कोहराम
नौबतपुर-शुक्रवार को नौबतपुर थानाक्षेत्र के मिश्रीचक गांव में खेत में पटवन करने के दौरान एक बीए का छात्र की मौत हो गई मृतक छात्र की पहचान मिश्रीचक गांव निवासी लालबाबू वर्मा का पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है।मिली जानकारी अनुसार मिश्रीचक गांव निवासी पवन कुमार अपने खेत में पटवन करने जा रहा था इसी दौरान बिजली के संपर्क में आने से उसकी मौत हो गई। मृतक छात्र बीए का छात्र था और साथ ही अग्निवीर की तैयारी भी करता था ।इधर मौत की सूचना मिलने के बाद मां का रो रो कर बुरा हाल है गांव में मातम पसरा हुआ है।
