Friday, July 22, 2022

उत्पाद विभाग द्वारा लगातार की जा रही है छापेमारी दो शराब धंधेबाज गिरफ्तार

उत्पाद विभाग द्वारा लगातार की जा रही है छापेमारी


दो शराब धंधेबाज गिरफ्तार






करपी (अरवल) बिहार में पूर्ण शराबबंदी होने के बाद भी शराब धंधेबाज का नहीं लगता ब्रेक l विहस्पत वार को उत्पाद विभाग द्वारा सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें 2 अभियुक्तों को उत्पाद विभाग के द्वारा पकड़ा गया ल वही मध्य निरीक्षक सुनील कुमार ने कहा कि हम लोग लगातार छापेमारी कर रहे हैं जिसमें शंकर मांझी, पिता मुन्ना मांझी,ग्राम-अकबरपुर, थाना -पालीगंज, जिला -पटना एवं रमेश कुमार मोची, पिता-उपेन्द्र मोची, ग्राम- अकबरपुर, थाना-पालीगंज, जिला-पटना  को मोटरसाइकिल से शराब की होम डिलीवरी अरवल और अन्य जिलों में होम डिलीवरी किया करते थे जिसे हसनपुरा पेट्रोल पंप के पास से दोनों आरोपी को 25 लीटर देसी शराब  के साथ गिरफ्तार किया गया है lछापेमारी दल का नेतृत्व श्री सुनील कुमार निरीक्षक मद्यनिषेध के द्वारा किया जा रहा था। छापेमारी दल में  निरीक्षक मद्यनिषेध अमरेश कुमार दास एवं सिपाही आलोक कुमार, अताउर रहमान एवं समस्त सशस्त्र बल शामिल थे।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...