गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर महर्षि अंजनेश आश्रम श्रद्धालुओं की लगी भीड़
सासाराम (रोहतास) गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर महर्षि अंजनेश आश्रम, ताराचण्डी धाम सासाराम में महर्षि विश्वामित्र मुनि गुरुपीठ व्यास गद्दी पर विराजमान जगतगुरु स्वामी अंजनेशानंद सरस्वती (महर्षि अंजनेश जी) का उनके भक्तों एवं शिष्यों के द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से पूजा अर्चना की गई।
गुरु जी ने अपने आशीर्वाद वचन में संस्कार एवं संस्कृति को कायम रखने का उपदेश दिया। खासकर युवा पीढ़ी को राष्ट्र और वरिष्ठ जनों के प्रति भक्ति प्रेम बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
गुरु पूजन के इस कार्यक्रम में स्वामी रणजीतेशानंद जी, स्वामी रजनीशानंद जी, स्वामी संजयानंद जी, स्वामी शिव लाल दास जी, केदार सिंह, रंजीत सिन्हा, राजीव रंजन उर्फ पुन्नू , दीपक श्रीवास्तव, रामायण पांडेय एलोन, समाजसेवी इंजीनियर नवीन सिन्हा, जी एन लाल, आलोक सिन्हा, संजय कुमार तिवारी, धनन्जय कुमार, संजय वर्मा, डॉ प्रवीण सिन्हा, वाराणसी से गुड्डू सिंह, पप्पू सिंह, जिला कैमूर से लक्ष्मी नारायण सिंह, उमेश सिंह, पटना से चंद्रिका सिंह यादव, जेपी श्रीवास्तव, रांची से सुमित कुमार, कोडरमा से सोनू कुमार, सुदर्शन सोनी, जय गोविंद गिरी, नरेंद्र सिंह, मनोज सिन्हा, संजय केशरी, शेखर कुमार, सूरज सोनी, संजय लाल, राजेश प्रताप रंजन, अश्वनी श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।
