भारतीय जनता पार्टी आगामी कार्यक्रम और राजनीति पर चर्चा की गई अजय पासवान
अरवल भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बैदराबाद अरवल में जिला अध्यक्ष अजय पासवान के अध्यक्षता में पार्टी की आगामी कार्यक्रम और रणनीति पर चर्चा की गई। जिसमें शक्ति केंद्र और पन्ना प्रमुख की मजबूती पर बल दिया गया। जिले के दोनों विधानसभा के बूथों पर प्रवास कार्यक्रम की रूपरेखा पर जोर दिया गया। राजग के राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपति मुर्मू जी के विजयोत्सव पर जिले के सभी दलित बस्तियों में दीप प्रज्वलित कर दीपावली मनाई जाएगी इसकी तैयारी पर चर्चा की गई।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिन्हा जिला महामंत्री शंकर सिंह, चंद्रभूषण चंद्रवंशी, जिला मंत्री चंदन कुशवाहा,मंडल अध्यक्ष रामाशीष दास, संजीत चंद्रवंशी,अति पिछड़ा जिला अध्यक्ष कन्हैया चंद्रवंशी, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष रणधीर पासवान, महादलित प्रकोष्ठ संयोजक विकास कुमार राम, कार्यालय प्रभारी अजय सिंह, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष चंदन सिंह, स्वच्छता अभियान संयोजक शिव शंकर यादव सहीत सभी कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
