Tuesday, July 19, 2022

अरवल नगर परिषद शहर में दर्जनों दुकानों में प्लास्टिक की छापेमारी

 अरवल नगर परिषद शहर में दर्जनों दुकानों में प्लास्टिक की छापेमारी


शहर में सिगल यूज प्लास्टिक पर रोक



अरवल जिले मे सिगल यूज प्लास्टिक पर रोक के बाद भी शहर के दुकानदार इसके उपयोग से बाज नहीं आ रहे हैं।शहर में सिगल यूज प्लास्टिक पर रोक को लेकर लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। दुकानदारों को सिगल यूज प्लास्टिक का भंडारण, बिक्री व इसका प्रयोग नहीं करने की चेतावनी दी गई। गौतलब जिले के अंतर्गत नगर परिषद क्षेत्र अरवल में कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद अरवल के आदेशानुसार
दर्जनों दुकानों में प्लास्टिक की छापेमारी की गई ।  जिसमें ₹4500 जुर्मानावसूला गया। बाताया कि अब सिगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करना छोड़ दे। भविष्य में इसका प्रयोग नहीं करने का संकल्प लेते हुए बाजार झोला लेकर निकलते है। सिगल यूज प्लास्टिक पर रोक को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी है।उन्होंने लोगों साथ सिगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि शहर के किराना दुकानों पर कपड़े की थैली की बिक्री शुरू हो गई है। पांच से दस रूपये वाले कपड़े की थैली की मांग बढ़ गई है। लोग बाजार में कपड़े की थैली खरीदारी कर अन्य सामान की खरीदारी करते देखे जा रहे है।ज्योति कुमार, कंचन कुमार, मोहम्मद असलम शहर वादी, शिवजन्म सिंह, एवं अभय कुमार निपून अमीन लोग मौके पर उपस्थित थे।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...