राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे केंद्रीय मंत्री नागमणि कुशवाहा ।
बिहार के प्रबुद्ध नेता श्री लालू प्रसाद यादव राजद सुप्रीमो आए दिनो हो बिगड़े स्वास्थ्य के कारण सुर्खियों में हैं, इनका स्वास्थ्य इतना खराब हो गया की इनके पुत्र तेजस्वी यादव को खुद गाड़ी चला कर अस्पताल ले जाते देखा गया । उसके बाद आपको बता दें कि शोषित इंकलाब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री माननीय नागमणि कुशवाहा जी पटना के पारस अस्पताल में भर्ती राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जी की स्वास्थ की जानकारी लेने पहुंचे । नागमणि कुशवाहा ने औपचारिक मुलाकात के बाद उनका समाचार पूछा और जल्द से जल्द स्वस्थ होने की भगवान से कामना किए। आपको बता दें कि इंकलाबी छात्र शोषित इंकलाब पार्टी लालू प्रसाद यादव के जल्द स्वस्थ होने की दुआ करता है । आए दिनों बीमार चल रहा है लालू प्रसाद यादव की सेहत अब मिलाजुला कर कुछ ठीक है । उनके चाहने वाले और उनके सहयोगी निरंतर हस्पताल में जाकर उनसे मुलाकात कर रहे हैं और उनका हाल-चाल पूछ रहे हैं । राजद पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा राजद सुप्रीमो के स्वास्थ्य को लेकर भगवान से प्रार्थना की जा रही है ।

