Tuesday, July 5, 2022

भाजपा नेता ने वृक्षारोपण कर मनाया बिटिया का जन्मदिन ।

भाजपा नेता ने वृक्षारोपण कर मनाया बिटिया का जन्मदिन ।




    
भाजपा के यूवा नेता राजू भारती ने सामुदायिक भवन (हसपुरा ब्लॉक ) में वृक्षारोपण कर बिटिया दिव्यांशी भारती का जन्मदिन मनाया, जिसमे मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार, भाजपा जिला महामंत्री रविशंकर शर्मा, मंडल अध्यक्ष अमन कुशवाहा, अनिल आर्य, सुरेश आर्य,अरुण सिंह,नन्दन यादव, निर्भय पाठक,दुर्गा प्रसाद, विजेता पटेल, विनोद शर्मा, पिन्टू शर्मा, धर्मेन्द्र लाला, वीरेंद्र विधायक,राजेश शर्मा, पिंटू शर्मा,धर्मेंद्र चौधरी एवं अन्य गणमान्य कार्यकर्त्ता उपस्थित हुयें !  बी. डी ओ अभय कुमार ने इस वृक्षारोपण कार्य की सराहना करते हुये कहा की बेटी के जन्मदिन पर वृक्ष रोप कर पर्यावरण को शुद्ध रखने की सोच काबिले तारीफ़ है, हर इंसान को वृक्ष रोपना चाहिए ! सभी कार्यकर्त्ताओं ने एक - एक वृक्ष बिटिया के नाम पर रोपकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की !

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...