गरीबों के मुद्दों से भटकाना चाहती है भाजपा की सरकार – जितेंद्र यादव
फुलवारीशरीफ में गिरफ्तार लोगो पर आतंकवाद के अरोप के ठोस साबुत दो –माले
अरवल भाकपा माले कार्यालय से विभिन्न मार्ग होते हुए जुलूस निकाला गया और भीमराव अंबेडकर मूर्ति के पास नागरिक प्रतिवाद सभा की गई.
खेत ग्रामीण मजदूर सभा के जिला सचिव उपेंद्र पासवान ने नागरिक प्रतिवाद मार्च की अध्यक्षता की।
भाकपा माले जिला सचिव जितेंद्र यादव प्रतिवाद सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाकपा माले राज्य राज्य सचिव के नेतृत्व में एक जांच टीम फुलवारी शरीफ पहुंच कर जांच किया. जांच में ऐसा कुछ है साक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है और अभी तक पुलिस भी कोई साक्ष्य नहीं पेश किया है. यह मुसलमान के खिलाफ माहौल पैदा करने की साजिश है और उस माहौल के बल पर चुनाव जीतने की इनकी पुरानी आदत को ही स्थापित करने में लगे हैं.
देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए और देश की जनता को गुमराह करने के लिए मुस्लिम समुदायों पर विशेष अभियान चलाकर जनता को मुद्दों से भटका रही है। देश में आजादी के बाद आवश्यक वस्तुओं पर कर नहीं लगाया गया था, लेकिन भाजपा आर एस एस की सरकार इन वस्तुओं को भी टैक्स के दायरे में ला दिया है।
देश के खजाने से पूंजी पतियों का कर्ज माफ किया जा रहा है लेकिन गरीब मध्यवर्ग के लोगों को कर्ज के तले खेला जा रहा है। 2022 में पूंजी पतियों को 4.50 लाख टैक्स माफ किया गया।
दिन रात एवं बरसात के दिनों में खेतों में काम कर फसल को रुक जाते हैं किसान उन्हें अभी तक एमएसपी का कानून नहीं बनाया गया है। इन मुद्दों से भटकाने के लिए भाजपा आर एस एस हिंदू मुस्लिम जनसंख्या नियंत्रण एवं विभिन्न तरह के पोर्पगंडा फैलाकर सता पर काबिज है।
जब देश के गरीब पेट का भूख बर्दाश्त नहीं होगा तब नफरत की सरकार चला रही लोगों पर देश की जनता टूट पड़ेगी और सत्ता से बेदखल कर देगा ।
इस मौके पर रविंद्र यादव ,महेंद्र प्रसाद, रामकुमार सिन्हा ,रामाकांत कुमार, सुएब आलम, मालती देवी,

