विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से विकास मित्र की मौत
नौबतपुर से चिंटू कुमार की रिपोर्ट
नौबतपुर थाना क्षेत्र के बहुअरा गांव में अपने ही घर में मोटरस्टार्ट करने के दौरान विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जिसकी पहचान बहुआरा गांव निवासी निर्मल मांझी के पुत्र हितन कुमार के रूप में किया गया। वह देवरा पंचायत का विकास मित्र था ।घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए चिकित्सक के पास ले गए जहा चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्म के लिए पटना एम्स भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया ।समाज सेवी चुनचुन शर्मा ने मृतक के परिजनों को पांच हजार कि आर्थिक सहायता किया।
