मनरेगा योजना के तहत मधुश्रवां में डीडीसी ने वृक्षारोपण कर किया उद्घाटन ।
अरविंद कुमार कलेर अरवल।
कलेर आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर जिले के विकास आयुक्त रविंदर कुमार ने बाबा मधेश्वर नाथ स्थल पर पहुंचकर पौधारोपण किया। इस अवसर पर प्रखंड प्रोग्राम पदाधिकारी अजय कुमार सिंह संबंधित पंचायत के मुखिया मुंद्रिका सिंह उपस्थित थे। जनप्रतिनिधियों एवं आम ग्रामीणों के बीच डीडीसी ने शिशु पौधा रोपण करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत जल जीवन हरियाली बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अमृत सरोवर योजना के तहत प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मधुश्रवां मे तालाब का जीर्णोद्धार कराया गया है। इसी परिपेक्ष में तालाब एवं तीर्थ स्थल को सौंदर्यीकरण के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इसलिए जिला प्रशासन ने निर्णय लिया है कि इस जगह को हरा भरा रखने के लिए शिशु पौधा को लगाना अनिवार्य है। जो पर्यावरण से लेकर पूरे वातावरण को संतुलित रखने में सहायक हो सके। उन्होंने लोगों से कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पेड़ पौधा बहुत ही आवश्यक हो गया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पौधा लगाना आम प्रक्रिया हो गई है लेकिन इसका देखभाल करना बहुत ही कठिन प्रक्रिया है। उन्होंने मौके पर संबंधित पंचायत के मुखिया मुंद्रिका सिंह से कहा कि पौधारोपण के बाद देखभाल करने की जिम्मेवारी जनप्रतिनिधियों की होती है। इसलिए अपने स्तर से पौधों का रोपण कराएं और इसका संरक्षण हेतु उपाय भी करें।इस मौके पर विकास आयुक्त ने एक पैकेज जारी करते हुए कहा कि यहां के विकास एवं सुंदरता के लिए ड्रीम प्रोजेक्ट योजना के तहत काम किया जाएगा। इस योजना पर खर्च आने वाले राशि को सरकार के द्वारा दिया जाएग। इस मौके पर डीडीसी ने प्रोग्राम पदाधिकारी अजय कुमार सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि मधुश्रवां को सौंदर्यीकरण के लिए अलग से एक योजना बनाने की जरूरत है। इसलिए इसे अनदेखी न करें और समय रहते कार्य प्रारंभ करने की कोशिश किया जाना चाहिए।
