Saturday, July 2, 2022

मेहंदिया थाना परिसर में भूमि विवाद मामले को लेकर किया गया कोर्ट कैंप का आयोजन।

मेहंदिया थाना परिसर में भूमि विवाद मामले को लेकर किया गया कोर्ट कैंप का आयोजन।




अरविंद कुमार कलेर अरवल।

अरवल जिला के कलेर प्रखंड अंतर्गत प्रशासन के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को भूमि संबंधित मामला को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इसी परिपेक्ष में कलेर अंचल अधिकारी राम विनय शर्मा के नेतृत्व में मेहंदिया थाना परिसर में कोट कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर लगभग दो दर्जन मामलों का सुनवाई किया गया जिसमें कुछ का निपटारा भी किया गया वही भूमि संबंधित कुछ जटिल मामला को सक्षम न्यायालय में भेजा गया। कुछ वैसे भी मामला लाया गया था जो पूर्व से न्यायालय में चल रहा है। ऐसी स्थिति में अंचल अधिकारी ने कहा कि सक्षम न्यायालय से बड़ा अंचल न्यायालय नहीं होता है। शनिवार की सुनवाई में अंचल अधिकारी ने रास्ता एवं नली गली को प्रमुखता से सुना और उसके निपटारे को लेकर आदेश पारित किया। इस मौके पर सरवरपुर गांव से ग्रामीणों ने एक वाद लाया था कि शादी ब्याह के मौके पर जिस जगह से मटकोर होती है उस पर मकान बनाया जा रहा है। मौके पर उपस्थित प्रतिवादी कमेंद्र ने खंडन करते हुए कहा कि वादी  द्वारा लाई गई मामला बेबुनियाद है। इस वाद को सुनते हुए अंचल अधिकारी एवं थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने भौतिक रूप से निरीक्षण करने का आश्वासन दिया। वही एक दिलचस्प मामला मसूदा से आया था जिसमें एक ही प्लॉट को जमीन मालिक के द्वारा दो लोगों को निबंधन किया गया था। जिसको सुनवाई करते हुए अंचल अधिकारी ने सक्षम न्यायालय जाने के लिए आदेश दिया। इसी तरह का मामला बख्तर ग्राम से लाया गया था जिसमें वादी एवं प्रतिवादी दोनों हाजिर थे। मसूदा से वादी दीपक कुमार का कहना था कि प्रतिवादी बैकुंठ गिरी झांसा में लेकर एक ही जमीन को दूसरे व्यक्ति को भी रजिस्ट्री कर दिया  है। इस मौके पर थाना अध्यक्ष एवं अंचला अधिकारी ने वादी द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में कहा कि सक्षम न्यायालय में जाकर फोर्जरी का वाद लाए। सुनवाई के दौरान अंचल अमीन राजेंद्र कुमार, राजस्व पदाधिकारी रूबी कुमारी, थाना अध्यक्ष अमित कुमार, सहायक अवर निरीक्षक  ध्रुवनाथ बैठा सहित बहुत से लोग मौजूद थे।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...