Monday, July 4, 2022

रामगढ़ गांव में नाली में पानी सड़क पर आवागमन में परेशानी ।

रामगढ़ गांव में नाली में पानी सड़क पर आवागमन में परेशानी ।





राकेश कुमार

वंशी (अरवल) सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र के रामगढ़ गांव में दर्जनों घर के नाली के पानी मुख्य सड़क पर गिरने से आवागमन करने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मुख्य सड़क पर नाली के गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं ग्रामीण . हल्का बारिश होने पर पढ़ने वाले स्कूली छात्र छात्राओं के साथ साथ नौनिहाल बच्चों को आने जाने में गंभीर समस्या बनी हुई है  जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया राम सुंदर सिंह ने जिला प्रशासन से नाली निर्माण करवाने को मांग किया है .जदयू नेता ने बयान जारी कर कहा कि दर्जनों घर के नाली के आवागमन के मुख्य सड़क पर पानी गिर रही है. जिसकी निदान को लेकर नाला निर्माण करने को मांग कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों से किया गया .लेकिन सिर्फ आश्वासन ही दिया गया .बरसात आते हैं ग्रामीणों के समक्ष आवागमन को लेकर गंभीर समस्या दिख रही है.

क्या कहते हैं मुखिया ।

 स्थानीय मुखिया ने बताया कि रामगढ़ गांव में नाली निर्माण की गंभीर समस्या बनी हुई है. दर्जनों घर के नाली के पानी मुख्य सड़क पर गिरने से आवागमन में काफी परेशानी हो रही है .बड़ी नाला का निर्माण कर ग्रामीणों के गंभीर समस्या का निदान किया जाएगा.

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...