जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार के द्वारा किया गया कृषि टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक ।
रोहतास ब्यूरो प्रभारी दिनेश तिवारी की रिपोर्ट।
सासाराम (रोहतास) जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार के द्वारा कृषि टास्क फोर्स समीक्षात्मक बैठक की गयी, जिसमें जिला कृषि पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई , सहायक निर्देशक उधान, सहायक निर्देशक अभियंत्रण, सहायक निर्देशक भूमि संरक्षण, सहायक निर्देशक शष्य प्रक्षेत्र , सहायक निर्देशक पौधा संरक्षण, उप परियोजना निर्देशक आत्मा एवं अनुमंडल कृषि पदाधिकारी रोहतास सासाराम के द्वारा भाग लिया गया। समीक्षा के क्रम में निम्नांकित निर्देश दिया गया।
1. जिला कृषि पदाधिकारी रोहतास सासाराम को निर्देश दिया गया कि जिले में यूरिया खाद एवं डी॰ ए॰ पी॰ खाद की कमी को लेकर किसानों के बीच असंतोष देखा जा रहा है। जिले में खाद की उपलब्धता किसानों के मांग के अनुसार शतप्रतिशत सुनिश्चित कराये जाने हेतु खाद के रेकों की संख्या बढ़वाने के लिए जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देशक कृषि विभाग से बात की गयी।
2. जिन खाद बिक्रेताओं के द्वारा खाद बिक्री में जो अनियमितताएं पायी गयी है उसकी सूची उपलब्ध कराते हुये कारण पृच्छा करते हुये उनके विरुद्ध नियमानुसार अविलंब करवाई करना सुनिश्चित करे साथ ही साथ खादों के वितरण आदि कार्यो का अनुश्रवण स्वंम अपने स्तर से करते हुये खाद की कालाबाजारी एवं जमाखोरी की शिकायतें नही मिलने पायें।
3. जिला कृषि पदाधिकारी रोहतास सासाराम को यह भी निर्देश दिया गया कि संबंध में नैनो यूरिया खाद की बिक्री हेतु सभी खाद बिक्रेताओं को पत्र निर्गत करते हुए निर्देशित करे कि वे नैनो यूरिया खाद को भी उपयोग करने हेतु किसानों को उत्प्रेरित करें, ताकि उसका भी उपयोग किसानों द्वारा किया जा सकें।
4. जिला कृषि पदाधिकारी को यह भी निर्देश दिया गया है कि खादों के बिक्रेताओं द्वारा किये जा रहे अनियमितता, कालाबाजारी एवं जमाखोरी के विरुद्ध किये जा रहे कार्रवाईयों के सम्बन्ध में प्रतिदिन विज्ञापन निर्गत करें तथा उसका सुचना उपलब्ध करना सुनिश्चित करें।
