छेड़खानी के आरोप में शिक्षक को ग्रामीण बनाया बंधक ।
सरपंच ने लगाया शिक्षक को फटकार ।
मुखिया सरपंच समेत अन्य शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पहल पर ग्रामीण छोड़ा ।
राकेश कुमार संवाददाता
वंशी (अरवल )सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड के अरवल जिला के अंतिम सीमा पर संचालित प्राथमिक विद्यालय गुलजस्ता के शिक्षक नीरज कुमार के सोमवार को ग्रामीणों ने छात्राओ को छेड़खानी करने के आरोप में घण्टो बंधक बनाया.शिक्षक को बंधक बनाए जाने की खबर लगते ही प्रखंड शिक्षा कार्यालय बीआरसी भवन के अधिकारियों ने शिक्षक को बचाने में जुट गए हैं. लेकिन छेड़खानी करने का गंदा आरोप सत्य पाए जाने से ग्रामीण अभिभावकों में रोष व्याप्त है. छात्रों के अभिभावकों का कहना है कि शिक्षक नीरज कुमार बराबर लड़कियों के साथ विद्यालय में छेड़खानी किया करते हैं .इसकी शिकायत कई बार किया गया. सोमवार को विद्यालय के शिक्षक नीरज कुमार को आक्रोशित ग्रामीणों ने छेड़खानी करने के मामले में बंधक बना लिया .इसके पश्चात विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक स्थानीय मुखिया जमीदार सिंह सरपंच समेत स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठक कर बंधक बनाए गए शिक्षक को ग्रामीणों के चंगुल से छोड़ाया गया. स्थानीय सरपंच ने शिक्षक नीरज कुमार पर फ़फ़कते हुए कहा कि आप अपने आचरण को सुधारिए. गुरु माता पिता के सम्मान होते हैं. आपके बारे में पहले भी शिकायत मिल चुकी है. ग्रामीणों द्वारा शिक्षक को बंधक बनाए जाने के खबर मिलते हैं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पहलाद कुमार ने बीआरपी संगीता श्रीवास्तव को प्राथमिक विद्यालय गुलदस्ता भेजा. वही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बीआरपी से घटना की रिपोर्ट मांगे.
प्राथमिक विद्यालय के छात्राओं में आक्रोश...
प्राथमिक विद्यालय के छात्राओं के साथ विद्यालय के शिक्षक द्वारा छेड़खानी करने के मामले को लेकर प्रखंड क्षेत्र के छात्र-छात्राओं में आक्रोश व्याप्त है छात्र छात्राओं ने जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी से शिक्षक नीरज कुमार पर करवाई करने को मांग किया है.
