Thursday, July 21, 2022

पुलिस द्वारा भुरुकुड़ा के जंगल में पिछले हफ्ता मिला अज्ञात शव किया गया शिनाख्त। मृतक उ प्र का मूल निवासी

पुलिस द्वारा भुरुकुड़ा के जंगल में पिछले हफ्ता मिला अज्ञात शव किया गया शिनाख्त। मृतक उ प्र  का मूल निवासी




चेनारी (रोहतास) थाना अंतर्गत कैमूर पहाड़ी श्रृंखला स्थित भुड़कुड़ा गांव के जंगलों में पिछले शुक्रवार के शाम को एक अज्ञात शव मिला था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर हॉस्पिटल भेज दिया था एवं जांच में जुट गई थी उस समय शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। लेकिन पुलिस ने शव की शिनाख्त कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक उत्तर प्रदेश का कल्लू कुमार उम्र उम्र 30 वर्ष पिता देउब राम ग्राम जिला चंदौली थाना सैयदराजा ग्राम बगही के मूल निवासी के रूप में की गई। परिजनों का कहना है कि मृतक एक हफ्ता पूर्व गांव से अपने साथियों के साथ गुप्ता धाम दर्शन के लिए गया था तभी से लापता बताया जा रहा था घर नही लौटने पर परिजनों द्वारा खोजबीन शुरू किया गया।  पुलिस को अज्ञात शव भुडकुड़ा के जंगलों से मिली। परिजनों द्वारा उस शव की पहचान कल्लू कुमार पिता देउब राम उतर प्रदेश के रूप में की गई है तथा परिजनों ने आपसी विवाद के चलते हत्या की आशंका व्यक्त की है इस संबंध में थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया पुलिस हर एंगल से जांच पड़ताल शुरू कर दी है  जांचोपरांत अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके ऊपर उचित  कानूनी कार्रवाई की जाएगी

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...