ससुराल में पति ने चाकू मार पत्नी को गंभीर रूप से किया घायल। घायल का ट्रामा सेंटर बाराणसी में हो रहा है इलाज
चेनारी से ब्यूरो प्रभारी की रिपोर्ट
चेनारी (रोहतास) जिले के चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकारी गांव में बुघवार की 11 बजे रात्री पति ने अपने ससुराल जाकर दो मंजिला मकान पर सो रही अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। आनन फानन में इलाज के परिजन द्वारा पीड़िता को सदर अस्पताल सासाराम में भर्ती कराया जहाँ के डॉक्टरों ने घायल की स्थिती को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु बनारस ट्रॉमा सेन्टर रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक अंजु देवी उम्र 27 वर्ष अपने मायके आयी हुई थी। बुघवार की रात्री उनके पति कमलेश सिंह ग्राम बभनी पहाड़ी थाना करगहर ने दो मंजिला छत पर सो रही पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हमला के दौरान घर व गमीणों को हो हल्ला और चीख पुकार मचने से गामीणों को घटना का तुरंत पता चल गया। और रात में गांव में आफरा तफरी के महौल के बीच कमलेश सिंह भागने लगा। गामीणों द्वारा पिछा किये जाने के क्रम में पखनारी गांव के समीप कमलेश सिंह पकड़ा गया। ग्रामीणों के सुचना पर पहुची पुलिस को लोगों ने हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस ह्दय विदारक घटना की सुचना जैसे ही आसपास के क्षेत्रों में फैली लोग स्तब्ध है। घायल अंजू देवी के दो लड़का और एक लड़की है घायल के पिता देवन सिंह ने कमलेश सिंह के विरुद्ध थाना में आवेदन देकर पाथमिकी दर्ज कराई है इस संबंध में में थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि आरोपी कमलेश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और अग्रेतर करवाई जारी है।
