Saturday, July 16, 2022

अज्ञात वाहन की टक्कर में सास और बहू गंभीर रूप से घायल इलाज के दौरान सास की हुई

अज्ञात वाहन की टक्कर में सास और बहू गंभीर रूप से घायल इलाज के दौरान सास की हुई


चेनारी (रोहतास) थाना क्षेत्र अंतर्गत   पनियारी देवी जाने वाली पथ पर अज्ञात बाइक की टक्कर से सास व बहू गंभीर रूप से घायल हो गई थी। दोनों घायल को ग्रामीणों ने सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया ।जहां इलाज के दौरान सास की मौत हो गई। जबकि बहू का इलाज चल रहा है। इस संबंध में परिजनों ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है ।मृतक स्वर्गीय महाराज पासवान की पत्नी रामरती कुंवर बताई जाती है ।जबकि घायल महिला रिंकू देवी का इलाज सासाराम में चल रहा है ।मृतक के पुत्र रामचंद्र पासवान ने बताया कि मां और पत्नी पहाड़ी क्षेत्रों से खेत से काम कर कर लौट रही थी। कि 12 जुलाई को अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दिया था ।जिसे गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...