समाजसेवी महिला सावित्री देवी के आकास्मिक मौत पर शोक सभा ।
राकेश कुमार
संवाददाता
वंशी (अरवल) इमामगंज निवासी समाजसेवी महिला सावित्री देवी के आकास्मिक मौत की खबर मिलते ही रेशमी देवी पब्लिक स्कूल इमामगंज के प्रांगण में शोक सभा का आयोजन किया गया. शोक सभा की अध्यक्षता विद्यालय के डायरेक्टर मनीष हरि ने किया. शोक सभा को संबोधित करते हुए विद्यालय के डायरेक्टर मनीष हरी ने मृतक समाजसेवी सावित्री देवी के आकस्मिक मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया .उन्होंने कहा कि समाजसेवी महिला सावित्री देवी के आकास्मिक मौत से पंचायत एवं गांव के महिलाओं में शोक है.वही शोक सभा को रूबी हरि ने सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजसेवी किशोरी लाल की पत्नी समाजसेविका सावित्री देवी के आकास्मिक निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है .सावित्री देवी महिला सशक्तिकरण महिलाओं का उत्थान महिलाओं को शिक्षा संबंधित महिलाओं को कल्याण महिलाओं को लेकर सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में महिलाओं को प्रेरित किया करते थे .आज इनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है. विद्यालय परिसर में आयोजित शोक सभा में उपस्थित लोगों ने 2 मिनट के मौन रखकर मृतक सावित्री देवी को आत्मा की शांति की कामना किया .इस मौके पर शोक सभा में पूजा कुमारी विभा देवी बबीता कुमारी तमन्ना खा रंजीत कुमार रवि कुमार गोल्डन कुमार अरविंद कुमार राजेश कुमार समेत अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे.
