Tuesday, July 5, 2022

चमण्डी में सैकड़ो लोगो ने ली राजद के सदस्यता ।

चमण्डी में सैकड़ो लोगो ने ली राजद के सदस्यता । 






राकेश कुमार संवाददाता


वंशी (अरवल) सोनभद्र बंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र के चमण्डी गांव में मंगलवार को युवा राजद की ओर से सदस्यता अभियान चलाई गई. सदस्यता अभियान का नेतृत्व युवा प्रखंड अध्यक्ष दयानंद कुमार ने किया .सदस्यता अभियान में प्रदेश महासचिव सुनील यादव ने उन लोगों से राजद की सदस्यता ग्रहण करने को अपील किया. इन्होंने सदस्यता अभियान के दौरान लोगों से युवा नेता तेजस्वी यादव को हाथ मजबूत करने को अपील की. चलाए गए सदस्यता अभियान में सैकड़ो महिला पुरुषो ने राजद के सदस्यता ग्रहण किया. इस मौके पर राजद नेता मनोज कुमार झलक कुमार विक्रम कुमार नीरज कुमार सुनील सक्सैना डॉ रविंद्र सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...