जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार द्वारा जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र मोकर, सासाराम का किया गया औचक निरीक्षण।
रोहतास ब्यूरो प्रभारी दिनेश तिवारी की रिपोर्ट।
सासाराम (रोहतास) जिला पदाधिकारी, रोहतास के द्वारा जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र, मोकर, सासाराम में औचक निरिक्षण किया गया।
- सभी कर्मियों की उपस्थिति पंजी की जाँच किया गया, जाँच में विवेकानंद झा (एस॰डब्लू॰ओ॰), दिलीप कुमार (एस॰डब्लू॰ओ॰), दिलीप कुमार गिरी (एस॰डब्लू॰ओ॰), एवं राजेश कुमार साहा (एस॰डब्लू॰ओ॰) अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित कर्मियों को स्पष्टीकरण किया गया।
- जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं की समिक्षा की गयी एवं समिक्षोपरान्त योजनाओं में प्रगति लाने हेतु आदेशित किया गया।
- बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम में राज्य स्तर पर शिक्षा ऋण की स्वीकृत एवं वितरण हेतु लंबित आवेदनों का जिला पदाधिकारी द्वारा व्यक्तिगत रूप से मुख्य कार्यपालक-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम, पटना सम्पर्क करते हुए त्वरित निष्पादन कराने हेतु अनुरोध किया गया। ताकि जिले के अधिक से अधिक आवेदकों को ससमय योजना का लाभ मिल सके।
- कार्यालय के साफ-सफाई की जाँच की गयी एवं कार्यालय परिसर में लगे CCTV कैमरा की मरम्मती कराने का निर्देश दिया गया।
- DRCC परिसर के चहारदिवारी निमार्ण के लिए कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, को कार्य में गति लाने हेतु निदेशित किया गया।
- DRCC में इन्टरमिडिएट का प्रमाण पत्र प्राप्त करने आए छात्र/छात्राओं से वार्ता किया गया एवं सभी छात्र/छात्राओं को उच्चतर शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही साथ प्रमाण पत्र प्राप्त कर रहे छात्र/छात्राओं को DRCC से संचालित योजनाओं कीे जानकारी देने हेतु निदेशित किया गया। ताकि सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओ का लाभ मिल सके।

