खुरमाबाद गांव में जमीनी विवाद में मारपीट। लगभग आधा दर्जन घायल
चेनारी रोहतास थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड स्थित शनिवार के दिन जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। धायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेनारी के डाक्टरों द्वारा शुरू कर दिया गया है इस संबंध में डा आर के गुप्ता ने बताया की दो की हालत गंभीर है कविता देवी के ब्रेन में चोट आई है और रामेश्वर सिंह को भी गंभीर चोट लगी है दोनो घायलों को बेहतर इलाज हेतु सीएसी चेनारी से सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
आपको बता दे कि लाख प्रयास के बाद अत्यधिक आबादी पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेनारी मे CT स्केन की सुविधा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अब तक नही कराई गयी है जिसके कारण मारपीट में घायल मरीजों को जांच व इलाज के लिए या तो सासाराम और बनारस रेफर कर दिया जाता है प्रखंड के लोगों को अभी आशा है कि एक दिन सीएसी चेनारी को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी संसाधनों एवं डाक्टरो की कमी को पुरा कर एक सभी सुविधाओं सें युक्त अस्पताल जल्द से जल्द यहां के लोगों के लिए मिलेगी।
