भूमि विवाद निपटरा संबंधित कैंप लगाया गया ।
दुल्हिन बाजार पटना
पटना जिला के दुल्हन बाजार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नजदीकी थाना परिसर में किया गया भूमि विवाद निपटरा संबंधित कैंप का आयोजन ।
आपको बता दें इस लगाए गए इस भूमि विवाद निपटारा शिविर में भूमि विवाद संबंधित 23 नये मामले आए जिसमे 10 का निपटारा किया गया । उक्त दस मामलों का निपटारा आर ओ दिलीप कुमार गुप्ता ने किया । शेष मामले अभी विचारणीय हैं, जिनका अभी निष्कर्ष निकलना बाकी है ।
जानकारी के लिए बता दे कि हर शनिवार को जनता के भूमि विवाद संबंधित कैंप लगाया जाता है जिसमे किसी भी व्यक्ति का भूमि विवाद रहता है तो वैसे लोग निपटारे हेतु इस कैंप मे आवेदन देते है ।
आपको बता दें कि इस शिविर में सैकड़ों लोग मौजूद थे । प्रशासन अधिकारियों द्वारा सभी के न्यायिक गुहार को सुना गया । इस दौरान इस भूमि विवाद निपटारा संबंधित कैंप में दुल्हिन बाजार थाना के दारोगा अभिराम शर्मा प्रभा कुमारी वही दुल्हिन बाजार प्रखंड प्रमुख पति मनोज यादव इस कैंप में मौजूद रहे ।




