Saturday, July 2, 2022

मोगला पुर गांव तक नहीं पहुंची सड़क ।

मोगला पुर गांव तक नहीं पहुंची सड़क ।





राकेश कुमार संवाददाता

वंशी (अरवल) सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र के मोगलापुर गांव में बरसात के दिनों में सड़क के अभाव में गांव से निकलना दुश्वार है. ग्रामीण सोनभद्र पंचायत के पूर्व मुखिया सरदार महेंद्र सिंह ने गांव तक पक्की सड़क को लेकर कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर आला अधिकारी तक गुहार लगाई. लेकिन आज तक मोगला पुर गांव तक पक्की सड़क नहीं पहुंची. जिसके कारण बरसात के दिनों में आवागमन करने में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. सबसे बड़ी परेशानी नौनिहाल बच्चों के बीच दुश्वार जैसी है .अरवल जिला के पुनपुन नदी किनारे पर वसा मोगलापुर गांव की आबादी करीब 600 है. जहां के अधिकांश लोग खेती कर जीविका पालन करने को विवश हैं. ग्रामीण सोनभद्र पंचायत पैक्स अध्यक्ष मुन्नी देवी ने बताया कि हाल ही के दिनों स्थानीय सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी मोगलापुर गांव पहुंचकर सड़क निर्माण को लेकर किसानों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक किया. जिसमें ग्रामीणों की मुख्य मांग सड़क निर्माण गांव में समुदायिक भवन निर्माण अन्य विकास  को मांग की गई .पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि सड़क के अभाव में गांव से निकलना काफी दुश्वार है. बरसात के दिनों में बूंदाबांदी बारिश में पगडंडी के सहारे,आवागमन करने को विवश है ग्रामीण ।

बारिश होने पर गांव में बारात आने पर ग्रामीणों को काफी फजीहत उठानी पड़ती है ग्रामीणों का कहना है कि लड़का लड़की की शादी में भी सड़क नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है. समाजसेवी पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि चंदन शर्मा ने सड़क निर्माण समेत  गांव की विकास को मांग की है.

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...