Sunday, July 24, 2022

बिजली चोरी करने के मामले में चार लोगों पर कनीय विद्युत अभियंता ने कराई प्राथमिकी दर्ज

बिजली चोरी करने के मामले में चार लोगों पर कनीय विद्युत अभियंता ने कराई प्राथमिकी दर्ज


रोहतास ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट

चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहों पर लोगों द्वारा किया जा रहा बिजली चोरी के चलते हरेक साल हो रहे राजस्व की हानी को रोकने के लिए बिधुत विभाग के आदेश के आलोक में इन दिनों बिशेष अभियान चलाकर बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध लगातार छापेमारी कर कार्रवाई के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है तथा साथ में जुर्माना राशि भी लगया जा रहा है इसी कड़ी में 22 जुलाई को कनीय विद्युत अभियंता दयाशंकर राम के नेतृत्व मे एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। जिसमें सजीव कुमार ( कनीय सारणी पुरूष), मुखदेव दुबे, संजय लाल सिन्हा, देवीलाल प्रसाद सभी मानव बल व मनीष कुमार उपस्थित थे। 
छापामारी दल द्वारा 

1- ईसलाम अंसारी पिता स्वर्गीय साहाबूदीन अंसारी ग्राम तेलारी (बिंद टोला) थाना चेनारी के व्यवसायिक परिसर क्लिनिक में छापेमारी दल द्वारा जांच करने पर पाया गया कि मेन एल टी लाइन में टोका फंसाकर कर उक्त व्यक्ति के द्वारा बिजली चोरी की जा रही है तथा आठ हजार नौ सौ इक्कीस रूपया की क्षति पहुंचायी गई  है। ₹8921 का जुर्माना लगा।

2- परशुराम साह पिता स्वर्गीय श्री साह फुरवरियाँ (पुरानी बजार) तेलारी थाना चेनारी जिला रोहतास पर ₹100902 का जुर्माना लगाया गया।

3- अरविंद साह पिता स्वर्गीय श्री साह ग्राम फुलवरियाँ (पुराना बजार) तेलारी थाना चेनारी जिला रोहतास पर   ₹111541 का जुर्माना लगाया गया।

4- सोनू कुमार पिता बिरेंद्र प्रसाद ग्राम सिलारी बिंदु टोला थाना चुनरी जिला रोहतास पर ₹10820 का जुर्माना लगाया गया।
इन सभी चारों पर कनीय विद्युत अभियंता दयाशंकर राम द्वारा विद्युत अधिनियम 203 की धारा 135 के तहत चेनारी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया गया। और इन चारो पर जुर्माना भी लगाया गया। अवैध बिजली चोरी करते हुए उक्त चारो गठित छापेमारी दल द्वारा पकड़े गए थे।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...