Saturday, July 23, 2022

पटना अरवल औरंगाबाद हाईवे को फोरलाइन बनाने के लिए पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव से मिले रोशन कुमार

पटना अरवल औरंगाबाद हाईवे को फोरलाइन बनाने के लिए पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव से मिले रोशन कुमार



अरवल भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रोशन कुमार यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि nh139 पटना अरवल औरंगाबाद हाईवे को फोरलेन बनाने की बहुप्रतीक्षित मांग
पूरी होने पर श्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी तथा पाटलिपुत्र के सांसद श्री रामकृपाल यादव के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है उन्होंने कहा कि पटना अरवल और औरंगाबाद समेत कई जिला वासियों को माननीय सांसद श्री रामकृपाल यादव जी के अथक प्रयासों से लाभांवित होंगे!
इस सडक का फोर लेन बनाने का मांग आम जनमानस की मांग बहुत पहले से ही था लेकिन माननीय श्री रामकृपाल यादव जी के अथक प्रयास से अब संभव होगा! इस मांग को लेकर लोकसभा में श्री राम कृपाल यादव जी ने शून्यकाल में मामला उठाया था तथा पत्र लिखकर भी केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी से मांग की थी इस हाईवे को फोरलेन बनने से खास करके अरवल जिला तेज गति से विकास होगा तथा अरवल जिला में रोजगार सृजन होगा! जिसके कारण अरवल में जाम लगने की समस्या से निजात मिलेगी अरवल वासियों को राजधानी पहुंचने में कम समय लगेगा केन्द्रीय सडक निर्माण विभाग ने डिपीआर बनाने की स्वीकृति दी दी है इस बात कि जानकारी माननीय सांसद श्री रामकृपाल यादव जी ने दिया है!इस बात से औरंगाबाद अरवल पाटलिपुत्र के जनता के बिच खुशी का महौल है तथा सभी ने माननीय सांसद महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया है

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...