Saturday, July 23, 2022

भूमि संबंधी मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए थाना परिसर में लगाया गया सप्ताहिक जनता दरबार

भूमि संबंधी मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए थाना परिसर में लगाया गया सप्ताहिक जनता दरबार 


चेनारी (रोहतास) थाना परिसर में शनिवार के दिन अंचलाधिकारी निशांत कुमार एवं थानाअध्यक्ष निर्मल कुमार के अध्यक्षता में भूमि से संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया कई पुराने और नए मामले पर सुनवाई कर भूमि संबंधित मामलों का त्वरित निष्पादन करने का कोशिश किया गया चार पुराने मामले और 2 नए मामले कुल 6 मामले पर सुनवाई किया गया इस जनता दरबार में राजस्व पदाधिकारी नंदिता कुमारी एसआई पंकज कुमार एवं कर्मचारी विजेंद्र तिवारी उपस्थित रहे। इस जनता दरबार में प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव से ग्रामीण भूमि संबंधी मामले की सुनवाई को लेकर आए हुए थे और काफी उत्साहित नजर आ रहे थे।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...