अरवल द्रौपदी मुर्मू भारत गणराज्य के 15 वें राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर अरवल ज़िला लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन प्रसन्नता ब्यक्त करते हुए प्रेस ब्यान जारी कर नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जीत सही मायनों में देश के करोड़ो दलितों , गरीबों , वंचितों, आदिवासियों एवं शोषितों की आकांक्षाओं के अनुरूप जीत है । मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल मार्ग दर्शन में देश विकास , समृद्धि एवं आपसी सदभाव के नये कीर्तिमान स्थापित करेगा । बधाई देने वाले लोजपा रामविलास के नेताओं में अरवल विधानसभा के संगठन अध्यक्ष रमेश रजक , कुर्था विधानसभा के संगठन अध्यक्ष रामबचन पासवान ,किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामाज्ञा यादव , ज़िला उपाध्यक्ष दिग्विजय नारायण सिंह , आई टी सेल जिलाध्यक्ष लालबदन कुमार , ज़िला उपाध्यक्ष नरेश पासवान , ज़िला महासचिव राजेन्द्र यादव , ज़िला महासचिव रामानन्द भगत , अरवल प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार कुमार गुप्ता , कलेर प्रखंड अध्यक्ष एजाज अहमद , करपी प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुमार यादव , कुर्था प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश पासवान , वंशी प्रखंड अध्यक्ष महावीर पासवान , छात्र प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार मुख्य रूप से शामिल है ।
डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।
डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...
-
अरवल के 6 केन्द्रो पर होंगी बीपीएससी की परीक्षा अरवल से आजाद खान की रिपोर्ट अरवल , बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा की तैयारी को लेकर जिला सम...
-
अखिल भारतीय ईट निर्माताओं ने दिया धरना अरवल से सेराज अख्तर की रिपोर्ट अरवल , अखिल भारतीय ईट निर्माता महासंघ एवं बिहार के निर्माता संघ के...
