अरवल शहर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया
अरवल सिराज अख्तर की रिपोर्ट
अरवल बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज जिला कांग्रेस कमेटी अरवल द्वारा ED द्वारा कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी को परेशान करने के विरोध में अरवल शहर में रोषपुर्ण प्रर्दशन जिलाध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा जी के नेतृत्व में किया गया.
जिलाध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा के नेतृत्व में जिला कांग्रेस मुख्यालय श्रीकृष्ण आश्रम से पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार बिरोधी नारे लगाते हुए अरवल शहर में प्रदर्शन करते हुए अरवल स्थित गांधी पुस्तकालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा के समक्ष धरना दिया
महति सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा ने कहा कि जन बिरोधी मोदी सरकार, बढ़ती मंहगाई, डुबती अर्थव्यवस्था से आम जन का ध्यान भटकानें के लिए, देश की सबसे इमानदार नेत्री, सौम्य सरल स्वभाव की महिला, श्रीमती सोनिया गांधी जी के पिछे ED जैसी संस्था को लगा कर अपमानित करने का प्रयास कर रही है. जबकि श्रीमती सोनिया गांधी बगैर कोई वेतन के इस संस्था में काम करती है. उनकी छवि को बर्बाद करने के लिए ऐसे कदम उठा रही है मोदी सरकार जो काबिले बर्दाश्त नहीं है.
डॉ धनंजय शर्मा के नेतृत्व में चले रोषपुर्ण प्रर्दशन में , कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष श्री कामेश्वर शर्मा, कोषाध्यक्ष निसार अख्तर अंसारी, उपाध्यक्ष प्रो मदन यादव, मोहिउद्दीन अंसारी, प्रवक्ता मो जावेद अख्तर, संजय कुमार सिन्हा, सुरेंद्र यादव, सेजाम खान, इसलाम अंसारी, रामबिनय सिंह यादव, मो कैफ , सुनील कुमार, , अरूण कुमार भारती, लालमणी भारती, अस्लाम अंसारी , हरेमुरारी शर्मा सहीत सैकड़ों लोग शामिल हुए.
