Friday, August 19, 2022

22 एंव 23 अगस्त को अरवल जिले में महंगाई चौपाल : डॉ धनंजय शर्मा

22 एंव 23 अगस्त को अरवल जिले में महंगाई चौपाल : डॉ धनंजय शर्मा




 अरवल से सिराज अख्तर की रिपोर्ट
अरवल, कांग्रेस पार्टी 22 और 23 अगस्त को मंहगाई चौपाल लगाएगी. पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा ने बताया कि देश भर में लगातार बढ़ती ही चली जा रही महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी लगातार आंदोलन कर रही है. आज जिला कांग्रेस मुख्यालय श्रीकृष्ण आश्रम में कांग्रेस पार्टी की एक बैठक हुई, जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार अरवल जिला में अगामी 22 एवं 23 अगस्त को जिले के लगभग सभी बाजारों में " महंगाई चौपाल" लगा कर आम जनता को सरकार की गलत नीतियों पर चर्चा की जाएगी. उन्हें बताया जाएगा कि आज देश भर में महंगाई क्यों है. कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ धनंजय शर्मा ने बैठक में अपनी बातें रखते हुए बताया कि एक तरफ जनता से भरपूर टैक्स वसूला जा रहा है. दूसरी तरफ आम लोगों को मिलने वाली सुविधाएं खत्म की जा रही है. गैस पर मिलने वाली सब्सिडी को खत्म कर दी गई. हाल में सरकार ने सीनियर सिटीजन को ट्रेन टिकट में मिलने वाली छूट को भी खत्म कर दी है. कांग्रेस पार्टी अगामी 22 अगस्त को अरवल विधानसभा के प्रसादी इंग्लिश, परासी एवं उसरी बाजार में तथा 23 अगस्त 2022 को कुर्था विधानसभा के मानिकपुर बाजार, कुर्था, मोतेपुर, किंजर एवं करपी में महंगाई चौपाल" लगा कर आम लोगों से महंगाई एवं बेरोजगारी पर चर्चा करेगी. बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता और उपाध्यक्ष कामेश्वर शर्मा, कोषाध्यक्ष निसार अख्तर अंसारी, उपाध्यक्ष प्रो मदन यादव, मोहिउद्दीन अंसारी, संजय कुमार सिन्हा, जावेद अख्तर, सुनील कुमार, अशोक यादव, नईम अंसारी, अंगेश राजपूत, अरूण कुमार भारती, सहीत दर्जनों कांग्रेसी नेतागण शामिल थे.

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर्ट। डेहरी (रोहतास) डेहरी के स्टेशन रोड के रहने वाले दो दोस्तों की औरंगाबाद में एक्सीडेंट में मौत हो गई। जपला-नवीनगर रोड के तेतरिया-नवनेर गांव के पास हादसा हुआ है। दोनों दोस्त शादी समारोह से वैगन-आर कार से वापस लौट रहे थे। गाड़ी बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों की मौत हो गई। मृतक मनीष कुमार स्टेशन रोड के गुरू कृपा मेडिकल हॉल के मालिक विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र मनीष कुमार है तथा एक अन्य समीप के चाय दुकान उमेश कुमार का पुत्र सोनू कुमार बताया जा रहा है मृतक मनीष मेडिकल दुकान चलाता था। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। विश्वनाथ गुप्ता हृदय रोग से पीड़ित थे। मनीष उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने वाला था। मनीष की एक बेटी और एक बेटा है। पत्नी मुन्नी देवी, मां निर्मला देवी सबका रो-रोकर हालत खराब है। सोनू घर का बड़ा बेटा था। दोनों की मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची है।

डेहरी के 2 दोस्तो की औरंगाबाद में मौत  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार  मौके पर ही दोनों ने तोड़ा दम रोहतास:-- ब्यूरो चीफ दिनेश तिवारी की रिपोर...