सड़क पर बने गड्ढे से पैदल चलना हुआ मुश्किल
कलेर से अरविंद कुमार की रिपोर्ट
कलेर राष्ट्रीय राजमार्ग - 139 से निरंजनपुर गांव में जाने वाले रास्ते को स्थिति काफी खराब हो गयी है। कहने को पूरा मार्ग ही चलने लायक नहीं है। एक किलोमिटर तो ऐसे हैं कि कभी भी पैदल व्यक्ति के पैर में मोच आ सकती है। वाहन तो यहां 10 किलोमीटर की गति से भी नहीं चल पाते। प्रतिदिन हजारों लोग इस मार्ग से आवागमन करते हैं। इस मार्ग की हालत इतनी खराब हो गयी है कि लोग इस पर पैदल तक नहीं निकल रहे हैं।स्थानीय ग्रामीण ऋषि शर्मा, अरुण यादव, एस कुमार अनिल साव आदि ने बताया कि जय बिगहा गांव के समीप करीब एक किलोमीटर रास्ते को स्थिति काफी जर्जर हो गयी है। इस पथ पर ईंट सोलिंग जगह- जगह दब कर बड़े-बड़े गड्ढे में तब्दील हो गयी है। रास्ता चलने लायक नहीं है।चार पहिया वाहनों के हमेशा पलटने का डर बना रहता है। बारिश होने पर गड्ढों में पानी जमा हो जाता है, जो हादसों को न्योता देता है। बाइक और साइकिल सवार कई बार गिर कर चोटिल भी हो चुके हैं। कितनों के साथ-पैर टूट गये है, किसी की तबीयत खराब हो जाती है, तो उसे टांग कर खाट के सहारे मुख्य सड़क पर ले जाना पड़ता है। यहां का नाम सुन कर ही एंबुलेंस वाले आने से इन्कार कर देते हैं।
