चेनारी के व्यापार मंडल अध्यक्ष, सदस्य और केनारकला पंचायत के 3 सितंबर को होगा पैक्स अध्यक्ष का चुनाव तैयारी जोरों पर
रोहतास ब्यूरो चीफ प्रभारी दिनेश तिवारी की रिपोर्ट
चेनारी, प्रखंड क्षेत्र के व्यापार मंडल अध्यक्ष और केनार कला पंचायत में पैक्सध्यक्ष व कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव 3 सितंबर को किया जाएगा । निर्वाचन आयोग ने इसकी हरी झंडी दे दी है । चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। वीडियो सुनील कुमार गौतम ने बताया कि 6 अगस्त को सूचना का प्रकाशन कर दिया गया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष और केनार कला पंचायत में पैक्सध्यक्ष और सदस्य का चुनाव होगा ।आदेश प्राप्त हुई है ।उसकी तैयारी जोरों से चल रही है ।22 अगस्त दिन सोमवार से 23 अगस्त दिन मंगलवार को 11:00 बजे से 3:00 बजे तक प्रखंड कार्यालय पर नामांकन किया जाएगा। सवीक्षा 24 अगस्त और 25 अगस्त होगी ।नाम वापसी और प्रतीक आवंटन, चुनाव चिन्ह 27 अगस्त को वितरित की जाएगी। मतदान सुबह 7:00 बजे से 4:30 बजे तक मतदान 3 सितंबर को किया जायेगा। और उसी दिन मतगणना का भी कार्य पूर्ण कराया जा सकता है। चुनाव की तिथि निकलते ही चुनाव लड़ने वालों के बीच सरगर्मी बढ़ गई है । प्रत्याशी पंचायत के गांव में दौरा करना शुरू कर दिए हैं। पहले चेनारी प्रखंड के सहसी गांव के निवासी रहे। व्यापार मंडल अध्यक्ष नागेश्वर सिंह और केनार कला केेे पैक्स अध्यक्ष सुनील सिंह थे । केनार कला पंचायत में पैैक्स कार्यकरणी गठन नही होने के कारण दोबारा चुनाव किया किया जा रहा है। चुनाव की तिथि की घोषणा होते ही प्रखंड क्षेत् में चुनावी सरगर्मी तेेेज हो गई है।
